हमीरपुर। शहर में रास्तों के बीच लगे बिजली के खंभे को हटाने का कार्य बिजली बोर्ड ने आरंभ कर दिया है। रविवार को सब्जी मंडी के नजदीक बिजली के खंभे को हटाया गया है।
इसके स्थान पर नया पोल लगाया गया है। यह पोल ऐसे स्थान पर लगाए जा रहे हैं, जहां से किसी तरह की दिक्कत लोगों को न आए। शहर में कई जगह आम रास्तों के बीच बिजली के पोल लगे हैं। यहां से गुजरने के दौरान लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।
बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में नए बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। वहीं, सब्जी मंडी के नीचे क्षेत्र में भी दो पोल लगे हैं। यहां पर भी नए पोल लगाए जा रहे हैं।
बॉक्स
लाइनों की आवश्यक मरम्मत की गई
बिजली उपमंडल-2 हमीरपुर में रविवार को लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की काट-छांट और बिजली स्टेशन अणु में लाइनों का मरम्मत कार्य किया गया। मरम्मत कार्य के कारण हमीरपुर शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक बिजली बंद रही। बिजली उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, उपायुक्त कार्यालय, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रताप नगर, बराड़ बल्ह, पुलिस स्टेशन, हीरानगर आदि के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कैप्शन
हमीरपुर सब्जी मंडी के नजदीक लगाया जा रहा नया पोल। संवाद
सब्जी मंडी के नजदीक बिजली लाइनों का मरम्मत कार्य जारी। संवाद
हमीरपुर सब्जी मंडी के नजदीक लगाया जा रहा नया पोल। संवाद