फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बोरवेल में मोटर लगने से शासन गांव का जल संकट हुआ दूर

Sun, 14 Jun 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दंदवीं के गांव शासन में पहुंची पानी की सप्लाई को दिखाते हुए व्यक्ति । स्रोत जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहरे (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दंदवी के तहत शासन गांव के लोगों को लंबे इंतजार के बाद पेयजल संकट से राहत मिल गई है। जल शक्ति विभाग ने शनिवार को बोरवेल में मोटर स्थापित कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी, जिससे करीब 12 परिवारों को लाभ मिला है।
गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। अंतिम गांव होने के कारण बिझड़ी स्थित टैंक से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता था। ऐसे में लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मियों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी तथा लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं का काफी समय पानी लाने में व्यतीत होता था, जबकि कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पानी की आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
वहीं, जल शक्ति विभाग बिझड़ी के कनिष्ठ अभियंता अनिल धीमान ने बताया कि बोरवेल में मोटर लगाकर पेयजल समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें