फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब क्लस्टर स्कूलों में उपकरणों के इस्तेमाल की हर सप्ताह होगी मॉनिटरिंग

Thu, 15 Oct 2026 02:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारियों को उच्च उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवानी होगी रिपोर्ट, जिले के 100 क्लस्टरों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

जिले के 36 स्कूलों में बिना उपकरणों के पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के क्लस्टर स्कूलों में उपलब्ध शैक्षणिक उपकरणों के इस्तेमाल की अब हर सप्ताह मॉनिटरिंग होगी। स्कूल प्रभारियों को साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर उच्च उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवानी होगी।
इसमें सप्ताह के दौरान इस्तेमाल किए गए उपकरणों की संख्या का ब्योरा देना होगा, ताकि संसाधनों के वास्तविक उपयोग की जानकारी मिल सके। वर्तमान में जिले के छह शिक्षा खंडों में 100 क्लस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनका उद्देश्य आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके तहत नजदीकी स्कूलों के विद्यार्थी क्लस्टर स्कूलों में जाकर उपकरणों की मदद से प्रयोग कर सकते हैं।
विभागीय सर्वे के अनुसार, 36 से अधिक स्कूलों में उपकरणों के अभाव में विद्यार्थियों को किताबों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में साप्ताहिक रिपोर्ट से उपकरणों के इस्तेमाल की नियमित निगरानी होगी और यह पता चल सकेगा कि क्लस्टर स्कूलों के संसाधनों का लाभ आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों को किस हद तक मिल रहा है।
विज्ञापन

कोट
विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित पढ़ाई का अवसर देने के लिए साप्ताहिक रिपोर्ट से उपकरणों के उपयोग की नियमित जानकारी मिलेगी। इससे यह आकलन करना आसान होगा कि उपलब्ध संसाधनों का कितना इस्तेमाल हो रहा है। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें