फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फिर जिंदा हुई रियासतों की परपंरा, पीली पगड़ी बांध, टमक बजा मनाया वसंत उत्सव

विज्ञापन
सुजानपुर में वसंत पंचमी पर पीली पगड़ी पहनकर डोल बजाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। रियासतकालीन सुजानपुर टिहरा किले में स्थित रामचंद्र मंदिर में बुधवार को वसंत उत्सव भव्य अंदाज में मनाया गया। रियासतों की यह परंपरा सदियों बाद भी जीवंत दिखी। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरा में इस आयोजन को लेकर एक दिन पहले ढोल बजाकर लोगों को निमंत्रण दिया गया था। बुधवार को मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने टमक बजाने की परंपरा का भी निर्वहन किया।
विज्ञापन

वसंत उत्सव को लेकर प्रतिवर्ष महाराजा संसार चंद के महलों और वहां पर स्थित प्रसिद्ध रामचंद्र मंदिर प्रांगण में इस आयोजन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विशेष हवन पूजा पाठ करने के बाद पीली पगड़ी भगवान को पहनाई गई और उसके बाद उपस्थित जनसमूह को भी पीली पगड़ी बांधी गई। वसंत उत्सव का आयोजन भव्य एवं शानदार हो, इसे लेकर आयोजकों की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते लोगों ने वसंत उत्सव का आनंद उठाया। आयोजक कमेटी की ओर से लोगों को पीली पगड़ी बांधी गई। आयोजकों रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार, रामसिंह, बालक राम, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, कुलदीप चंद, विजय कुमार आदि ने कहा कि वसंत उत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को प्रसाद स्वरूप पीला हलवा और चना भटूरा खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें