फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तय स्थान पर ही स्थापित हो महाराणा प्रताप की मूर्ति

विज्ञापन
एसडीएम सुजानपुर को ज्ञापन सौंपते देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं स्वर्ण मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराणा प्रताप की मूर्ति को स्थापित करने के लिए जो स्थान चयनित किया गया है, उसे वहां पर ही स्थापित किया जाए। यह मांग देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने एसडीएम सुजानपुर से की।
इस संदर्भ में एक मांगपत्र भी एसडीएम को सौंपा है। मोर्चा से नरेश, रमेश आदि ने कहा कि शूरबीर महाराणा प्रताप की मूर्ति के स्थान के बारे में विशेष समुदाय के लोग विवाद पैदा कर रहे हैं। इस कारगुजारी से प्रदेश के राजपूत समाज और सर्व समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप राजपूत समाज व सर्वसमाज के लिए पूजनीय हैं। महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगने से किसी की भावनाएं आहत नहीं हो सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनुरोध किया है कि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने का स्थान दूसरी जगह न बदला जाए, जो स्थान चिन्हित हुआ है, मूर्ति वहीं लगाई जाए। अन्यथा राजपूत समाज एवं सर्व समाज की भावनाएं आहत होंगी। देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें