फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 वर्ग के लड़कों की खेल प्रतियोगिता होगी शुरू

Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के स्कूलों की अंडर-14 वर्ग में लड़कों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पहली सितंबर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर से शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट सलामी के साथ कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया करेंगे। अंडर-14 वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक एवं राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां के शारीरिक शिक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 40 स्कूलों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, चैस आदि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। 3 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के ठहरने व खाना खाने की उचित व्यवस्था मुंडखर स्कूल प्रशासन की है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पांचों खेलों के लिए अलग-अलग प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त गए हैं।
विज्ञापन

खेलों के आयोजन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं के शारीरिक शिक्षक राजीव शर्मा को सह समन्वयक नियुक्त किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ प्रधानाचार्य देशराज कमल में अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता के स्कूल के खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देकर रवाना किया। इस दौरान स्कूल के शारीरिक शिक्षक राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें