फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से डंगा गिरा, मकान को खतरा

Mon, 04 Aug 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डंगा गिरने से खतरे की जद में आया मकान। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की झरलोग पंचायत के लदरौर खुर्द गांव में भारी बारिश के चलते एक डंगा गिर गया। इससे गांव निवासी नरेश ठाकुर के पांच कमरों वाले रिहायशी मकान को नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। डंगे के साथ गिरी मिट्टी का मलबा लदरौर कलां से धसमाहीं मार्ग पर आ गया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही।
विज्ञापन

पीड़ित नरेश ठाकुर ने बताया कि डंगे के साथ काफी मात्रा में मिट्टी खिसक गई है, जिससे घर की नींव को खतरा उत्पन्न हो गया है। झरलोग पंचायत प्रधान मोनिका देवी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और हल्का पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें