फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैरियर नंबर दो से लोनिवि विश्राम गृह तक सड़क की होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य पर 18 लाख रुपये का बजट किया जाएगा खर्च
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की ओर से करवाया जाएगा टारिंग कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के बैरियर नंबर दो से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक सड़क का टारिंग कार्य होगा। मरम्मत कार्य को लेकर मंदिर न्यास ने आठ लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। ऐसे में शीघ्र ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू होगा। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में बैरियर नंबर दो से विश्राम गृह तक सड़क के खस्ताहाल होने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो रहा था। ऐसे में दुकानदार और श्रद्धालु मंदिर न्यास से समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे थे। मंदिर न्यास की ओर से सड़क का मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए टेंडर संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसी सप्ताह के अंदर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू होगा। इससे सड़क को कुछेक समय के लिए बंद किया जाएगा। इस सड़क से होकर ही पंजाब सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु पौणाहारी के दरबार में शीश नवाने के लिए पहुंचते हैं। आगामी समय में नवरात्र और शादियों के सीजन के चलते अधिकांश संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। इसके चलते न्यास की ओर से सड़क मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि बैरियर नंबर दो से लेकर बैरियर नंबर दो से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक 800 मीटर सड़क की बरसात के दौरान बजरी बह गई थी। कार्य का टेंडर लगा दिया गया है। दो माह के भीतर के अंदर का मरम्मत कार्य करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें