फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन साल से मार्ग बदहाल, नगर निगम बनने के बाद भी नहीं मिल पाई राहत

Sat, 25 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजेश दुग्गल, निवासी वार्ड नंबर दस नगर निगम हमीरपुर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नगर परिषद के कार्यकाल में दो वार्डों की सीमा पर होने के कारण अनदेखी का शिकार रहा संपर्क मार्ग नगर निगम बनने के बाद वार्ड नंबर 10 का हिस्सा बनने के बावजूद बदहाल स्थिति में है। नगर निगम बने एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लोग सड़क की मरम्मत और समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।
चुनाव नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोग अब तक अपना जनप्रतिनिधि नहीं चुन सके हैं, वहीं अधिकारी भी आवश्यक कदम नहीं उठा पाए हैं। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण सड़क किनारे बनी निकासी नालियों का बंद होना और सड़क के बीच का हिस्सा धंस जाना है। नगर परिषद के समय यह मार्ग वार्ड नंबर 8 और 10 की सीमा पर था, जिससे जिम्मेदारी को लेकर अनदेखी होती रही।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद दोनों क्षेत्रों को वार्ड नंबर 10 में शामिल कर दिया गया, लेकिन चुनाव न होने से लोग अपनी समस्या रखने के लिए जनप्रतिनिधि से भी वंचित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान यहां पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और वाहनों के गुजरने से उछलने वाला गंदा पानी घरों की दीवारों तक पहुंच जाता है। करीब 100 मीटर लंबा सड़क का यह हिस्सा पिछले तीन वर्षों से मरम्मत की राह देख रहा है। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

राजेश दुग्गल, निवासी वार्ड नंबर दस नगर निगम हमीरपुर।

राजेश दुग्गल, निवासी वार्ड नंबर दस नगर निगम हमीरपुर।

राजेश दुग्गल, निवासी वार्ड नंबर दस नगर निगम हमीरपुर।

राजेश दुग्गल, निवासी वार्ड नंबर दस नगर निगम हमीरपुर।

राजेश दुग्गल, निवासी वार्ड नंबर दस नगर निगम हमीरपुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें