फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के झूठे आंकड़ों को प्रदेश की जनता ने किया ध्वस्त : राकेश

Mon, 01 Jun 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पंचायती राज चुनाव परिणामों को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के झूठे आंकड़ों के मकड़जाल को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनावी पराजय से विचलित होकर अपनी राजनीतिक साख बचाने के लिए तथ्यहीन आंकड़ों का सहारा ले रहे हैं। राकेश ठाकुर ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिन पंचायतों में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, उतनी पंचायतों में भाजपा ने अकेले बड़सर विधानसभा क्षेत्र में ही विजय प्राप्त कर ली है।
उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की 49 पंचायतों में भाजपा विचारधारा के 42 प्रधान और 41 उपप्रधान विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस विचारधारा के केवल 7 प्रधान और 5 उपप्रधान ही जीत पाए हैं। इसके अलावा 3 उपप्रधान तटस्थ विचारधारा के निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि अंतिम चरण के चुनाव परिणामों को भी अलग रखा जाए, तब भी हमीरपुर जिले की 81 पंचायतों के घोषित नतीजे कांग्रेस के दावों की वास्तविकता को स्पष्ट कर देते हैं। इन परिणामों के अनुसार भाजपा विचारधारा के 57 प्रधान विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस के केवल 20 उम्मीदवार जीत सके हैं। वहीं 3 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें