फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में पटलांदर और वॉलीबाल में जंगल बैरी की टीम बनी विजेता

Tue, 08 Sep 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लदरौर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल में भरेड़ी औ
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/धनेटा/जाहू (हमीरपुर)। छह शिक्षा खंडों में आयोजित अंडर-19 छात्र खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 128 स्कूलों से 1,708 छात्र खिलाड़ियों ने कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में हुई प्रतियोगिता में सुजानपुर ब्लॉक से कबड्डी में पटलांदर विजेता, चबूतरा उपविजेता, वॉलीबाल में जंगल बैरी, जाखू जंगल उपविजेता और बैडमिंटन में बीड़ बगेहड़ा विजेता, एमएससी सुजानपुर उपविजेता रहा।
सुजानपुर और टौणी देवी ब्लॉक की प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

टौणी देवी ब्लॉक में कबड्डी में लंबलू विजेता और परमार पब्लिक स्कूल धरेगड़ उपविजेता, वॉलीबाल में समीरपुर विजेता और बगवाड़ा उपविजेता तथा बैडमिंटन में चंबोह विजेता और बधानी उपविजेता रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों उम्दा खेल का प्रदर्शन करके विजेता और उप विजेता बनाने का गौरव हासिल किया है। कबड्डी खेल के फाइनल मुकाबले में डिडवीं ने भोरंज को 56-35 के अंतर से पराजित किया।
वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में भरेड़ी ने महल स्कूल को 2-1 के अंतर से पराजित करके विजेता ट्राफी को अपने नाम किया। बैडमिंटन में भरेड़ी ने डिडवीं को पराजित किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य रीता कुमारी ने किया और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
शिक्षा खंड नादौन के तहत कांगू स्कूल में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन स्कूल प्रधानाचार्य वीना बन्याल ने किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कुठेड़ा में टिब्बी पंचायत नीना देवी ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में कुल्हेड़ा की टीम जीती
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में कुल्हेड़ा की टीम ने लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे, वॉलीबाल रैली जजरी ने बिझड़ी और कबड्डी में शिवा पब्लिक स्कूल मोहलवीं ने भोटा को हराकर विजेता ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें