बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुफा का उद्घाटन होने के बाद पूजा करते विधायक इंद्रदत्त लखनप
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर न्यास की ओर से डेढ़ माह पूर्व गुफा को रास्ते को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा था। इसके चलते सभी श्रद्धालु चबूतरे से ही दर्शन कर रहे थे। अब गुफा का काम पूरा होते ही इस बार श्रद्धालुओं ने चबूतरे की जगह गुफा से बाबा के दर्शन किए। रविवार को मंदिर न्यास की ओर से गुफा के नए रास्ते का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान बाबा बालक नाथ धाम पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। पुस्तिका में पूरे मंदिर ट्रस्ट मंदिर परिसर का महत्व और बाबा बालक नाथ की आरती का भी विवरण है। मंदिर परिसर में पूर्व में जहां गुफा में एक-एक श्रद्धालु ही दर्शनों को जा पाता था अब एक साथ कई श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, महिलाओं को भी चबूतरे से दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरी, एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा और बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल उपस्थित रहे। एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने इस कार्य की स्वयं देखरेख की और एक श्रद्धालु द्वारा इसका सामग्री अन्य सामान उपलब्ध करवाया गया।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुफा का उद्घाटन होने के बाद पूजा करते विधायक इंद्रदत्त लखनप