फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेें आशना और गरिमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित 31वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। सम्मेलन समापन समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेें वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में आशना और गरिमा, वरिष्ठ शहरी वर्ग में अमितेश शर्मा और स्वास्तिक शर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में कशिश, राहुल, कनिष्ठ शहरी वर्ग में आदित्य ठाकुर, प्रत्युश राणा और कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में अर्जुन सिंह ठाकुर, मनिक पठानिया प्रथम रहे। विज्ञान गतिविधि कॉर्नर ब्रेस्ट थ्री में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राहुल, स्वास्तिक राणा, अंकित ठाकुर, सीनियर वर्ग में आदित्य मोदगिल, ईरा शर्मा, सौम्या रोहन, जूनियर वर्ग में नवनीत गर्ग, अक्षिता शर्मा और प्रणव शर्मा को चयनित किया गया। गणित ओलंपियाड में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अक्ष शर्मा, सीनियर वर्ग में आस्था शर्मा, जूनियर वर्ग में अर्जुन आर्य, विज्ञान मॉडल में ब्रेस्ट थ्री में लविश और विज्ञान रिपोर्ट में नैतिक कतना, ऋत्विक वर्धन, आशी, निधि ठाकुर, एंजल, अश्वनी, रूद्रा, तनवीं, दिव्यांश, आस्था, आरुषि, अंजलि और नाटक प्रतियोगिता में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने और शैक्षणिक व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के 2050 स्कूलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें