फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बंद स्कूलों के भवनों के आवंटन में पंचायत की राय होगी अहम

Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन


हमीरपुर। जिले के छह शिक्षा खंडों में बंद हुए स्कूल भवनों को आवंटित करने में अब पंचायत प्रतिनिधियों की सहमति शामिल होगी। सहमति के बाद ही भवनों को आवंटित करने का कार्य होगा।
शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल के भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र, युवक मंडल, महिला मंडल, पुस्तकालय सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भवनों का सही तरीके से प्रयोग हो सके। लेकिन, कुछेक स्थानों पर शिक्षा विभाग को भवन आवंटित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समस्या को देखते हुए विभाग ने अब संबंधित पंचायत को कार्य में शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिले के छह शिक्षा खंडों में दो शैक्षणिक सत्रों में प्राथमिक एवं माध्यमिक कुल 58 स्कूल मर्ज व बंद हुए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल भवनों की फाइल जिला प्रशासन को सौंपी गई है। अभी तक छह शिक्षा खंडों में केवल चार स्कूल भवनों का प्रयोग हो पाया है।
प्राथमिक पाठशाला जियाणा, रजहोल व कुडहार में आंगनबाड़ी केंद्र, जबकि माध्यमिक स्कूल के भवन को उच्च स्कूल ने ले लिया है। 54 स्कूल भवनों के प्रयोग को लेकर अभी तक कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में स्कूलों में रखरखाव से संबंधित कार्य पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया है। इससे भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


कोट

जिले में बंद हुए 58 स्कूल भवनों को सार्वजनिक प्रयोग में लाने का कार्य किया जा रहा है। चार भवनों को आवंटित कर दिया गया है। शेष भवनों को आवंटित करने में पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।
-कमल किशोर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें