फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे गुफा के दर्शन
विज्ञापन


2023 में 32 करोड़ 59 लाख रुपये पहुंचा चढ़ावा, सुविधाओं में किया गया विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैै। हर वर्ष प्रदेश, देश व विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाने आ रहे हैं। आंकड़ों पर गोर किया जाए तो बीते वर्ष लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की दर्शनों का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है परंतु बाबा के दरबार चढ़ावे को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि साल दर साल बाबा के धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 1987 में न्यास के गठन के बाद भक्तों की ओर से चढ़ाया गया चढ़ावा मात्र लाखों में था, आज वही चढ़ावा करोड़ों में हो गया है। 16 जनवरी 1987 को न्यास का गठन हुआ। 31 दिसंबर 1987 तक चढ़ावे का आंकड़ा 47 लाख 72,895 रुपये था। न्यास प्रशासन की ओर से हर वर्ष एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक चढ़ावे का लेखा-जोखा रखा जाता है। वहीं, वर्ष 2023 तक आते-आते चढ़ावे का आंकड़ा 32 करोड़ 59 लाख 9996 रुपये पर पहुंच गया। पिछले 5 वर्षों में बाबा के दरबार में कोविड काल के दौरान ही चढ़ावे में कमी आई। इसके अलावा हर वर्ष बाबा के भक्तों ने बाबा के खजाने में भरपूर दान दिया है। वर्ष 2019 में बाबा के भक्तों की ओर से 25 करोड़ 66 लाख 43,000 रुपये का दान दिया। वर्ष 2020 कोविड काल के दौरान यह आंकड़ा 10 करोड़ 83 लाख 29 हजार 763 रहा। वर्ष 2021 में 20. 5 करोड़ रुपये, वर्ष 2022 में 29 करोड़ 84 लाख 10696 रुपये रहा। वर्ष 2023 में 32 करोड़ 59 लाख 9996 रुपये तक का चढ़ावा बाबा के भक्तों की ओर से चढ़ाया गया। 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 मार्च 2024 तक नौ करोड़ 49 लाख 26980 का चढ़ावा बाबा के भक्तों की ओर से चढ़ाया गया। बाबा के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है व बाबा के खजाने में भक्तों की ओर से दिल खोलकर दान किया जा रहा है। यहां सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। न्यास प्रशासन की ओर से करीब नौ सराय उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन



मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि न्यास श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए वचनबद्ध है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ही सारे कार्य संभव हो पा रहे हैं। उधर, बाबा बालक नाथ न्यास अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने कहा कि न्यास हमेशा से ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखता आया है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। 9 सराय श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध हैं। उनकी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हो रही है। लंगर भवन का विस्तार किया गया है। जहां भारी संख्या में श्रद्धालु एक साथ भोजन कर सकते हैं। बाबा के दर्शन करने में सुविधा हो, इसके लिए बाबा की गुफा को जाने वाले रास्ते को चौड़ा किया गया है। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ गुफा के आगे एकत्रित नहीं हो पाती है। सुविधाजनक तरीके से श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें