फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की संपत्ति सर्वे के नाम पर जब्त करने की फिराक में है कांग्रेस : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, वित्तीय और संस्थागत संसाधनों को हड़पने के मकसद से कांग्रेस दे रही पुनर्वितरण का नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस और इंडी एलाइंस वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण के नाम पर जनता की संपत्ति, जमीन जायदाद जब्त करने की फिराक में है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि आपकी पैतृक संपत्ति और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मेहनत से बनाए गए सभी संसाधनों को भी हड़पने का सपना देख रही कांग्रेस अपने मकसद को पूरा के लिए इसे पुनर्वितरण का नाम दे रही है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र से यह तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट झलक रही है कि आम जनता की संपत्ति, घर, सोना, एफडी कुछ भी सुरक्षित नहीं रहेगा। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जहां कांग्रेस व इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता अन्यत्र स्थानों पर चुनावी रैलियों में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करवाने की बात कर रहे हैं, तो कांग्रेस के एक बड़े नेता ने देशभर में ऐसे सर्वेक्षण करवा कर संपत्ति पुनर्वितरण की बात कही है। मोदी सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस लगातार अपना ग्राफ खो रही है क्योंकि देश को तोड़ने और लूटने के उनके हिडन एजेंडे धीरे-धीरे लगातार जनता के सामने आए हैं। फिर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसा प्रयास कर रहे हैं कि कुछ भी झूठ बोलकर कैसे भी जनता को भ्रमित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे किया जाए और यह लोग अपने देश को लूटने के मकसद को आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें