फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पाैणाहारी के दरबार श्रद्धालुओं की संख्या हुई कम, एक हजार ने टेका माथा

Mon, 08 Sep 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजेंद्र गौतम,एसडीएम बड़सर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को महज 1000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। प्रदेशभर में खराब मौसम और पंजाब में बाढ़ के चलते मंदिर में कम ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बीते दो सप्ताह से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 24 अगस्त को मंदिर में दो हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया था। इसके बाद 31 अगस्त को 1500 और अब मंदिर श्रद्धालुओं की संख्या 1000 तक सीमित हो गई है। रविवार को बाबा बालक नाथ का दिन माना जाता है, जिससे आम दिनों के मुकाबला रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इसके चलते न्यास प्रशासन की ओर से दो दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने के चलते खास प्रबंध किया जाता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवक कम होने के कारण बाजार में दुकानदारों को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में रोट प्रसाद के साथ कैंटीन व पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। लगातार डेढ़ माह से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है, जिससे मंदिर के साथ बाजार में भी कारोबार प्रभावित हो रहा है।
कोट्स
न्यास की ओर से मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रविवार को मंदिर में 1000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। -राजेंद्र गौतम, एसडीएम, बड़सर

श्रद्धालुओं के आने से दुकान में खासी रौनक रहती थी, लेकिन अब कर्मचारियों के लिए माह का वेतन जुटाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। -राज कुमार, ढाबा संचालक, अपर बाजार

भारी वर्षा के कारण व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है। -सुनील शर्मा, रोट प्रसाद विक्रेता, लोअर बाजार

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा और पड़ोसी राज्य में बाढ़ के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके चलते मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। -राकेश कतना, मनियारी विक्रेता, लोअर बाजार
विज्ञापन


आम दिनों के मुकाबले डेढ़ माह से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। बरसात के चलते श्रद्धालु मंदिर कम पहुंच रहे हैं। -भानु चंदेल, प्रभारी बाबा भोग स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, अपर बाजार

राजेंद्र गौतम,एसडीएम बड़सर।

राजेंद्र गौतम,एसडीएम बड़सर।

राजेंद्र गौतम,एसडीएम बड़सर।

राजेंद्र गौतम,एसडीएम बड़सर।

राजेंद्र गौतम,एसडीएम बड़सर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें