फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी बस में रखा सामान गुम परिचालक पर लापरवाही के आरोप

Sat, 11 Jan 2025 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश परिवहन निगम की लचर कार्यप्रणाली और लापरवाही यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हमीरपुर डिपो की लंबे रूट की बस में चालक परिचालक की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

दिल्ली से हमीरपुर आ रही बस में यात्री का जरूरी दस्तावेजों से भरा लगेज गुम हो गया है, जिसकी शिकायत यात्री ने हेल्पलाइन नंबर 1100 और परिवहन निगम से की है। शिकायकर्ता छात्रा कशिश केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने कहा कि वह राष्ट्र स्तरीय एथलीट मीट प्रतियोगिता के लिए झारखंड के रांची गई थी।
प्रतियोगिता समाप्त होने बाद उन्होंने वीरवार शाम 7:30 बजे दिल्ली से हमीरपुर के लिए परिवहन निगम की बस ली। बस में बैठते समय उन्होंने अपनी शिक्षक के साथ लगेज को बस की डिग्गी में रखा और मौके पर सामान के फोटो भी ले लिए। शुक्रवार सुबह जब वह हमीरपुर पहुंचे तो बस में से उनका एक लगेज गायब था।
विज्ञापन

जब परिचालक से सामान को लेकर बातचीत की तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्होंने मामले को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1100 और एचआरटीसी प्रबंधन को शिकायत की। उन्होंने कहा कि बैग में खेलों से जुड़े दस्तावेज, आधार कॉर्ड, मार्कशीट, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।
वहीं, शिकायतकर्ता छात्रा की माता संतोष कुमारी ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत की गई है। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें