फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रवक्ता संघ ने विभिन्न मांगें संबंधी उपनिदेशक को सौंपा मांगपत्र

Mon, 21 Sep 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर ने विभिन्न मांगों को लेकर उपनिदेशक उच्च शिक्षा से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष गौतम सिंह राणा और महासचिव डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को उपनिदेशक के समक्ष रखा।
विज्ञापन

मांगपत्र में संघ ने सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार उपस्थिति व्यवस्था लागू करने, स्कूल शिक्षा बोर्ड के पंजीकरण शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करने और प्रधानाचार्य पदोन्नति में प्रवक्ताओं के लिए 95:5 का अनुपात लागू करने की मांग की।
साथ ही विशेष व चिकित्सा अवकाश के बाद देय अर्जित अवकाश को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने की मांग भी उठाई। संघ ने वेतन विसंगति संशोधन और एसीपी फिक्सेशन के लंबित मामलों का निपटारा कर बकाया राशि जारी करने तथा संबंधित न्यायालयीन निर्णयों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षकों की ड्यूटी के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और प्रयोगशाला सहायकों की ड्यूटी लगाने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधिमंडल में बलबीर सिंह, कुलभूषण और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें