फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेला पंचायत में कुलदेवी मां अंबिका की प्रतिमा स्थापित

Mon, 04 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांगड़ा किले से मां अंबिका की प्रतिमा को लाते समय भक्त। स्रोत : भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन से सटे बेला पंचायत के वार्ड नंबर पांच में स्थित मां काली मंदिर में रविवार को कटोच वंश की कुलदेवी मां अंबिका की प्रतिमा की स्थापना विधिपूर्वक की गई। यह प्रतिमा ऐतिहासिक कांगड़ा किला स्थित मंदिर से लाकर स्थापित की गई है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मां अंबिका देवी का मूल मंदिर कांगड़ा किला में है और यह कटोच वंश की कुलदेवी मानी जाती हैं। बेला पंचायत में कटोच वंश के वंशजों द्वारा कुलदेवी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए प्रतिमा की स्थापना का निर्णय लिया गया।
प्रतिमा को कांगड़ा किला से पूजन-अर्चन और विधिवत पूजा-पाठ के बाद बेला गांव लाया गया। इसके उपरांत हवन व धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां अंबिका की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापना के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें