फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के 13 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में होगी बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
63 आयुष स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन
विज्ञापन

3 से 27 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सक करेंगे बीमारियों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। बुजुर्गों को बीमारियों से बचाने और जागरूक करने के लिए आयुष विभाग विशेष हेल्थ चेकअप शिविर लगाएगा। यह कार्यक्रम आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित किया जा रहा है। हमीरपुर जिले में 63 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुंडखर के प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, बुखार और अन्य बीमारियों का चेकअप कर बुजुर्गों को दवाइयां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि भोरंज में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जौह, मुंडखर, लदरौर, ढ़ोह, ताल, भुक्कड़, खतरवाड़, डूंगरी, भकेडा, नगरोटा गाजियां, बाहन्वीं, चौंतड़ा व खरवाड़ सहित 13 स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाया जा रहा है। मुंडखर में पांच जुलाई को हेल्थ चेकअप होगा और रोगियों को जांच के अनुसार दवाइयां दी जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर शिविर को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोगियों की बीमारियों को ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा कर आयुष विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश आयुष विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने चिकित्सा चेकअप शिविरों के सफल आयोजन के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें