पंचायत को दुकानों से हुई नौ लाख की आमदनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के दौरान लगाई गई अस्थायी दुकानें अब उठने लगी हैं। चकमोह पंचायत मेेलों के दौरान तीन माह के लिए क्षेत्र में अस्थायी दुकानें आवंटित करती है। खुली बोली के माध्यम से चैत्र के दौरान यह दुकानें आवंटित की जाती हैं।
इन दुकानों से होने वाली आय को पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया जाता है। वर्ष 2024 में इन दुकानों से करीब नौ लाख रुपये की आमदनी पंचायत को हुई। इसे पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। पंचायत प्रधान किरण देवी ने कहा कि हर वर्ष यहां दुकानें खुली बोली के माध्यम से आवंटित की जाती हैं। इस वर्ष करीब नौ लाख की आय पंचायत को हुई है। पंचायत प्रधान ने इन दुकानों की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया है।