फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य विभाग 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार बुजुर्गों की जुटा रहा जानकारी

Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बढ़ती उम्र में अक्सर लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होते हैं। खासकर बुजुर्ग इसकी चपेट में आते हैं। बुढ़ापे में किन बीमारियों से बुजुर्ग अधिक पीड़ित होते हैं, इसकी जानकारी जुटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों में आने वाले बुजुर्गों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान डेटा तैयार किया जा रहा है कि बुजुर्ग कब से किस बीमारी से पीड़ित हैं। उसके स्वास्थ्य में कितना सुधार हुआ है।
यह अभियान एक महीने तक चलेगा। स्वास्थ्य संस्थानों में 60 वर्ष से अधिक आयु के आने वाले बुजुर्गों की स्क्रीनिंग की जा रही है। एमओ, सीएचओ और हेल्थ वर्कर को इसका जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा कि जिले में अधिकतर बुजुर्ग किन बीमारियों से पीड़ित हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें