फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दूध की खाली बोतलें लौटाने आईं थीं बच्चियां, टीवी देखते समय अचानक गिरा स्लेटपोश मकान

Mon, 08 Sep 2025 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत टिल्लू गांव में स्लेटपोश मकान के गिरने से मलबे की चपेट में आई महिला और दोनों बच्चियां सुरिक्षत हैं। दोनों बच्चियां विधवा भोली देवी के पास दूध की खाली बोतलें लौटाने आई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान वह थोड़ी देर के लिए टीवी देखने वहीं बैठ गईं। टीवी देखते समय एकाएक स्लेटपोश मकान गिर गया। इस कारण महिला और दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। हादसे में दोनों बच्चियों को पैरों और पीठ पर चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद सीटी स्कैन के लिए सरकारी अस्पताल रेफर किया गया था, अब सभी खतरे से बाहर हैं।
गौर हो कि गरीब महिला ने दो भैंसे रखी हैं। वह गांव में दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाती हैं। दोनों बच्चियां दूध की खाली बोतलें देने के लिए आई थीं, लेकिन मकान के गिरने से हादसे की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान चत्तर सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार का हालचाल जाना। वहीं, एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें