फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इस वर्ष अधिक दहके जिले के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की 70 बीटों के तहत आते जंगलों में आग लगने का क्रम लगातार जारी है। प्रतिदिन जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 2024-25 में जिला हमीरपुर में आग लगने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते वर्ष 2023-24 में 70 बीटों में महज 15 आग की घटनाएं सामने आई थीं लेकिन इस बार 200 घटनाएं विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा रही हैं। वन विभाग की ओर से जिले में सबसे अधिक सक्रिय बीटों को भी चिह्नित किया गया था जिससे जंगलों को आग से बचाया जा सके लेकिन सबसे पहले सक्रिय बीटों के जंगल ही दहकना शुरू हुए।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जंगलों में इस वर्ष आग लगने की घटनाओं में अभी तक एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। विभाग की ओर से लोगों के लिए जंगलों में आग लगाने की सूचना देने पर 5,000 रुपये की ईनामी राशि रखी हुई थी लेकिन अभी तक विभाग के पास एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। शरारती तत्व प्रतिदिन जंगलों में आग लगा रहे हैं। 70 बीटों में एक भी जंगल ऐसा नहीं है, जहां पर आग लगने की घटना सामने न आई हो। 215 घटनाओं में 21,168 हेक्टेयर जंगल का एरिया जलकर राख हो चुका है। इस एरिया में वन विभाग की ओर से पौधरोपण भी करवाया गया था। नए पौधों के साथ करोड़ों रुपये की वन संपदा भी आग की भेंट चढ़ गई है। हालांकि, बीते वर्ष 15 घटनाओं में महज 1528 हेक्टेयर एरिया जला था। इसके लिए सबसे बड़ा कारण बारिश का अधिक होना है। समय पर बारिश होने से जंगलों की संपदा में काफी बचाव हुआ था। इस बार बढ़ते तापमान के साथ जंगलों की आग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई। डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि जंगलों के बचाव को लेकर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति की सूचना देने वाले के लिए ईनाम राशि भी रखी गई है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वनों का बचाव करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें