The festival of Karva Chauth celebrated with great pomp
हमीरपुर। जिलेभर में वीरवार को करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी आयु के लिए के लिए महिलाएं दिनभर भूखी-प्यासी रहीं।
शाम आठ बजकर छह मिनट पर महिलाओं ने चांद का दीदार किया। महिलाओं ने चांद को देखकर अर्घ दिया और पति और अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। दिनभर महिलाओं ने नए-नए सूट, गहने व सोलह शंगार कर महिलाओं ने यह पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने पूरे रीति रिवाज का पालन करते हुए इस व्रत का पालन किया।
नवविवाहितों ने इस बार करवाचौथ का व्रत नहीं किया था। वहीं, दिन भर महिलाओं ने बाजारों में भी जमकर खरीदारी की। हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बिझड़ी, गलोड़ के बाजारों में कपड़ों, गहनों, मनिहारों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं नीतू, कृष्णा, बीना, तृप्ता, पूर्णिमा, सरोज, शिखा आदि ने कहा कि पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा जाता है। उन्होंने कहा कि सुबह 4:00 बजे सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की। दिनभर गाने बजाने का कार्यक्रम करते रहे। वहीं चांद के निकलते ही पूजा की, अर्घ दिया और व्रत खोला। इस दौरान घरों में अनेेकों पकवान बनाए गए। महिलाओं ने कहा कि इस व्रत का हर सुहागिन महिला के जीवन में बहुत की अधिक महत्व है। इस व्रत को करने से पति पर आए हर संकट को टाला जा सकता है। स्कूलों, कॉलेजों में इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लार्ड शिवा संस्थान हमीरपुर ने करवा चौथ के उपलक्ष्य में कलश सजावट का आयोजन किया गया। जिसमें फैशन डिजाइनिंग, कटिंग टेलरिंग एंड ड्रेस मेकिंग कोर्स की छात्राओं ने भाग लिया।