फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: देर रात डीजे की आवाज से बुजुर्ग दंपत्ति परेशान

Thu, 30 Apr 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-4 में देर रात तेज डीजे की आवाज से परेशान बुजुर्ग दंपती को आखिरकार राहत तो मिली, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

72 वर्षीय गोपाल और उनकी 68 वर्षीय पत्नी, जो स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, रात 10 बजे के बाद बज रहे तेज डीजे से काफी परेशान हुए। उन्होंने सदर थाना के लैंडलाइन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबर आउट ऑफ ऑर्डर मिले।
इसके बाद उन्होंने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल किया, जिस पर करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने कॉल बैक किया। देर रात लगभग 1 से 1:30 बजे के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराया, जिससे दंपती को राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पीड़ित ने एसपी हमीरपुर से शिकायत की। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और हेल्पलाइन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं, खासकर तब जब शिकायतकर्ता बुजुर्ग और बीमार हों।
विज्ञापन

कोट

-बुर्जुग की ओर से शिकायत मिली है। मामले में जांच जारी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें