फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Thu, 30 Apr 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिले में पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पानी की नियमित सैंपलिंग और टेस्टिंग की जाए तथा सभी जलस्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गर्मी और मानसून के दौरान जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सतर्कता और निगरानी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिले में जल शक्ति विभाग द्वारा अब तक 1335 पेयजल सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा फील्ड टेस्टिंग किटों के माध्यम से 865 सैंपल जांचे गए तथा 63 सेनिटरी सर्वे भी किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ सैंपलिंग और टेस्टिंग करने तथा रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों और पंचायतों को दी गई फील्ड टेस्टिंग किटों का नियमित उपयोग किया जाए।
साथ ही उन्होंने सभी जल भंडारण टैंकों और स्कूल टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सचिव एवं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने मिशन की गतिविधियों और पेयजल परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें