दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पूजा-अर्चना और हवन किया। उन्होंने बाबा जी की पवित्र गुफा एवं पिंडी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एडीबी परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
मंदिर परिसर पहुंचने पर बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा, मंदिर अधिकारी राजेश कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बड़सर के कांग्रेस नेता एवं बल्ह बिहाल पंचायत के प्रधान कृष्ण चौधरी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं एचआरटीसी के बीओडी सदस्य बलविंद्र सिंह बबलू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।