फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बलवीर सिंह दूसरी बार बने उट्पुर सहकारी सभा के प्रधान

Thu, 12 Nov 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। उट्पुर प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभा, ब्लॉक टौणी देवी की प्रबंध समिति के चुनाव में बलवीर सिंह ठाकुर दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं, जबकि विजय कुमार को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-एक में बलवीर सिंह ठाकुर ने महज एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। वार्ड नंबर-एक में बलवीर सिंह ठाकुर को 89 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जिला भाजपा राजस्व प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष चंद को 88 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-दो में परवीन कुमार 69 मत लेकर विजयी रहे। यहां दिलीप चंद को 18 और राकेश कुमार को 17 मत मिले। वार्ड नंबर-तीन में विजय कुमार ने 105 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले जगदीश सिंह को 18 और हेम चंद को 10 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-पांच में राजिंद्र सिंह को 35 और प्रभात सिंह को 22 मत मिले। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की बैठक में बलवीर सिंह ठाकुर को दूसरी बार प्रधान और विजय कुमार को उपप्रधान चुना गया। दोबारा प्रधान चुने जाने पर बलवीर सिंह ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें