फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूस्खलन से खस्ताहाल सड़क पर चूना-पत्थर लगाकर विभाग ने की इतिश्री

Sat, 28 Feb 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई पन्याली-जस्साई-धनेटा सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करने के स्थान पर चूना और पत्थर लगाकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली है। विभाग की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहा है। पन्याली-जस्साई-धनेटा सड़क भी बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात के मौसम के छह माह बीतने के बाद भी विभाग ने इस सड़क पर पन्याली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर क्षतिग्रस्त मार्ग पर मरम्मत के लिए डंगे का निर्माण करने की जहमत नहीं उठाई है।
वहीं, वाहन चालकों को सचेत करने के लिए किसी प्रकार का सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। रात को अंधेरे में वाहन चालकों को यहां पर सड़क के क्षतिग्रस्त होने का आभास नहीं होता है, जिससे यहां पर गंभीर हादसा पेश आ सकता है। ग्रामीणों में मीना कुमारी, सुरेंद्र, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, निशांत कुमार, ऋषभ शर्मा आदि ने जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

-


मामला ध्यान में आया है। सड़क की मरम्मत के लिए शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे, ताकि कोई हादसा पेश न आए। वाहन चालकों से आग्रह है कि वह सावधानी के साथ वाहन चलाएं, ताकि अनहोनी को टाला जा सके। -अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें