फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में स्टाफ नियुक्त कर एक्सरे मशीन लगाना भूला विभाग, मरीजों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ

Fri, 13 Feb 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुभाष ठाकुर,प्रधान,व्यापार मंडल भोरंज।
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आपात स्थिति में सुविधा के लिए मरीजों को 25 किलोमीटर दूर मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पिछले दो वर्षों से एक्सरे की सुविधा बंद है। अस्पताल में स्थापित एक्सरे मशीन खराब है। संबंधित कंपनी ने मशीन की मरम्मत करने से इन्कार कर दिया है। सिविल अस्पताल भोरंज में 40 पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए पहुंचते हैं।
वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी रहती हैं। उपचार के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओर से मरीजों को एक्सरे करवाने की सलाह दी जाती है, लेकिन मशीन न होने के कारण रेडियोग्राफर को मजबूरन उन्हें निजी लैब में जाकर एक्सरे करवाने के लिए लिखना पड़ता है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है और इससे उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिना छत फेंकी खराब मशीन

लोक निर्माण विभाग की ओर से एक्सरे भवन को डिस्मेंटल करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं, लेकिन अभी तक मशीन के पुर्जों को हटाने का कार्य नहीं हो पाया हैं। इससे कबाड़ हो चुकी मशीन के उपकरण भवन के बाहर और अंदर खुली छत्त के नीचे बिखरे हुए हैं।

कोट्स:::::
दो बार ज्ञापन के माध्यम से सरकार को समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक अस्पताल में सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। -सुभाष ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल भोरंज
आपात स्थिति में मरीजों को महंगे दाम पर निजी लैब का रुख करना पड़ता है। मशीन की खरीदारी को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। -विजय ठाकुर, चंबोह निवासी
अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पद सृजित किए हैं, लेकिन अभी तक एक्सरे सुविधा शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। -सरला ठाकुर, बस्सी निवासी
विशेषज्ञों के होने के बाद भी अस्पताल में एक्सरे सुविधा दो वर्षों से बंद हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मशीन की खरीदारी होनी चाहिए। -रणवीर ठाकुर, टिक्करी निवासी
विज्ञापन



अस्पताल में स्थापित एक्सरे मशीन पुरानी हो चुकी है। संबंधित कंपनी ने मरम्मत के लिए इन्कार कर दिया है। नई मशीन की खरीदारी के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। -प्रियंका, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, भोरंज

सुभाष ठाकुर,प्रधान,व्यापार मंडल भोरंज।

सुभाष ठाकुर,प्रधान,व्यापार मंडल भोरंज।

सुभाष ठाकुर,प्रधान,व्यापार मंडल भोरंज।

सुभाष ठाकुर,प्रधान,व्यापार मंडल भोरंज।

सुभाष ठाकुर,प्रधान,व्यापार मंडल भोरंज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें