फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत निकाली रैली

Fri, 13 Feb 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मनरेगा बचाओ अभियान के तहत बिझड़ी में रैली निकालते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत : कांग्रेस
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत बिझड़ी में बैठक और रैली आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत बिझड़ी शहर में मनरेगा बचाओ रैली भी निकाली गई। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने मनरेगा बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पुरानी मनरेगा योजना एवं नई जी रामजी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पुरानी मनरेगा एक कानूनी अधिकार आधारित योजना थी, जिसके तहत ग्रामीण मजदूरों को काम मांगने का अधिकार था, जबकि नई जी रामजी योजना के माध्यम से मनरेगा के मूल स्वरूप को बदला जा रहा है और मजदूरों के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जी रामजी योजना का पूर्ण रूप से विरोध किया गया। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें मांग की गई कि मनरेगा योजना को कमजोर करने वाले सभी निर्णयों को तुरंत वापस लिया जाए।
इस दौरान सुभाष ढटवालिया, समन्वयक गौरव शर्मा, कमल पठानिया, प्रधान कृष्ण चौधरी, नरेश लखनपाल, पवन कालिया, रूबल ठाकुर, डैनी जसवाल, मनजीत ठाकुर, पवन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें