फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस आज से ब्लाॅक स्तर पर चलाएगी वोट बचाओ अभियान

Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रविवार को परिधि गृह हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रभारियों और अग्रणी संगठनों के जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और जनसंपर्क मजबूत करने पर चर्चा हुई।
सुमन भारती ने बताया कि पांच अक्तूबर से ब्लॉक स्तर पर ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत हमीरपुर ब्लॉक से होगी। सुबह 10 बजे हमीरपुर ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान को ब्लॉक और बूथ स्तर तक ले जाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। लोकतंत्र प्रभारियों के माध्यम से अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आम लोगों को अभियान के उद्देश्य और संदेश से जोड़ने के साथ कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। बैठक में वोट चोरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की रणनीति पर विचार किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को केवल ब्लॉक स्तर तक सीमित न रखते हुए बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें