सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर किया जा रहा पैचवर्क। स्रोत : विभाग
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग ने सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर गड्ढों को दुरुस्त करने का कार्य आरंभ कर दिया है। इससे सड़क की हालत में सुधार होगा। वाहन चालकों का सफर भी आरामदायक और सुगम होगा। विभाग इस पैचवर्क पर करीब 60 लाख रुपये खर्च कर रहा है। सड़क पर कई जगह गड्ढे पड़ गए थे। कहीं-कहीं सड़क काफी उखड़ गई थी। इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की थी। अब विभाग ने इस मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर पैचवर्क आरंभ किया गया है। करीब 60 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।