फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट की सुधरेगी हालत

Thu, 03 Jul 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आईटीआई रैल का बैडमिंटन कोर्ट। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। आईटीआई रैल में बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट की हालत सुधरेगी। आईटीआई प्रबंधन की ओर से तकनीकी शिक्षा विभाग को फंड के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभी आईटीआई में कोर्ट बने हैं, लेकिन इनकी हालत ठीक नहीं है। इस कारण खिलाड़ियों को खेलने में परेशानी होती है। वॉलीबाल कोर्ट को सिंथेटिक ट्रैक की तरह तैयार किया जाता है। सिंथेटिक सतहें वॉलीबाल कोर्ट के लिए विकल्प हैं। यह टिकाऊ और कम रख-रखाव वाली होती हैं। वहीं, बैडमिंटन कोर्ट में मार्बल डाला जाता है।
आईटीआई रैल के वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट में यह सुविधाएं नहीं हैं। इस कारण खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कते आती हैं। अभ्यास भी सही ढंग से नहीं किया जाता है। आईटीआई रैल में करीब 450 विद्यार्थी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यहां पर कबड्डी, बास्केटबाल सहित बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट हैं। कबड्डी और बास्केटबाल कोर्ट की हालत बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि आईटीआई के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भी शामिल होते हैं। बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट को बेहतर रूप देने के लिए फंड का प्रबंध किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग को फंड के लिए प्रपोजल भेजी जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को खेलने के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें