नादौन(हमीरपुर)। उपरोजगार कार्यालय नादौन में 10 जुलाई को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार में 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।
दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे और उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद