फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कमेटी ने परखी कॉलेज की सेल्फ एसेसमेंट रिपोर्ट

Tue, 26 Nov 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर कॉलेज में एसएआर का निरीक्षण करने पहुंची कमेटी। -स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय की क्लस्टर स्तरीय कमेटी ने कॉलेज की सेल्फ एसेसमेंट रिपोर्ट (एसएआर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व राजकीय महाविद्यालय खड्ड के प्राचार्य डॉ. राजेंद्रा शर्मा ने किया। टीम में डॉ. बीएस राठौड़, प्रो. रवि राज, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. भगवान दास और मनोज कुमार जेओएआईटी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कमेटी ने महाविद्यालय के सात मापदंडों पर आधारित रिपोर्ट का निरीक्षण किया और समन्वयकों के कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही कमेटी ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी प्रदान किए। महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि टीम ने महाविद्यालय की सेल्फ एसेसमेंट रिपोर्ट, साइंस लैब और कक्षा श्रेणियों का निरीक्षण किया। उप प्राचार्य डॉ. मनोज डोगरा ने कमेटी का धन्यवाद किया और उनके सुझावों को भविष्य में लागू करने का विश्वास जताया। इस अवसर पर प्रो. ज्योत्सना, डॉ. अनिल डोगरा, प्रो. अजय, मनोज शर्मा, डॉ. विजय ठाकुर और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें