फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी में मैड स्कूल प्रथम

Tue, 26 Nov 2024 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कन्या स्कूल हमीरपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेेते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को एचआईवी एड्स पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरठेण, नालटी, ककड़यार, ताल, जोलसप्पड़, कोट, मैड, झिरालड़ी और बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मैड की टीम ने प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ ने द्वितीय, राजकीय माध्यमिक पाठशाला भरठेण ने तृतीय और राजकीय माध्यमिक पाठशाला नालटी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को क्रमश 3,000, 2,000, 1,300 और 700 रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।
जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बच्चों को एचआईवी एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और जीवन में परिश्रम और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की बीसीसी कॉर्डिनेटर सलोचना और पाठशालाओं से जुड़े शिक्षक देवेंद्र चंदेल, मदन लाल, मीनू ठाकुर, सुरेश कालिया, सविता कुमारी, नीतिका डोगरा, सुनैना और कंचन बाला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें