फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाला युग नवाचार का : प्रदीप

Wed, 09 Jul 2025 05:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बदारन पाठशाला में ऑनलाइन सत्र का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में अंतरराष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के तहत विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। यूके के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कार्यरत वैज्ञानिक एवं आविष्कारक डॉ. प्रदीप ठाकुर ने गूगल मीट के माध्यम से विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों से संवाद किया। डॉ. ठाकुर ने विज्ञान, नवाचार एवं आविष्कार के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे कल्पनाशक्ति और जिज्ञासा के साथ नए विचारों पर कार्य करें। उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों, वैश्विक शोध और भारतीय विद्यार्थियों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। आने वाला युग नवाचार का है और भारत के युवा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर, उपप्रधानाचार्य विजय सोनी, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि उनका यह योगदान छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने में मार्गदर्शक सिद्ध होगा। विद्यालय परिवार ने डॉ. ठाकुर का धन्यवाद किया। आशा जताई है कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें