फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंडप में खराब एचआरटीसी बस तीन दिन बाद भी नहीं हुई ठीक, लग रहा जाम

Sun, 15 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एचआरटीसी धर्मशाला डिपो की बस मंडप में हुई खराब। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन दिन से मंडप में खराब खड़ी एचआरटीसी की बस अभी तक ठीक नहीं हुई है। इस कारण सड़क पर जाम की समस्या बन रही है। धर्मशाला डिपो की बस तीन दिन पहले शिमला से आते समय मंडप में तकनीकी दिक्कत आने के कारण रुक गई। इस कारण यह बस आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद सवारियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने अन्य बस का प्रबंध किया।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी की ओर से मेकेनिक भी बस को ठीक करने के लिए भेजे गए, लेकिन अभी तक बस ठीक नहीं हो सकी। यह पहली बार नहीं है कि जब एचआरटीसी की बसें खराब हुई हैं। सप्ताह में एक या दो बार बसों में दिक्कत आ जाती रहती है। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। यात्रियों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि वर्कशॉप में बसों की पूरी तरह से जांच करके ही रूट पर भेजा जाए।
इस संबंधी एचआरटीसी धर्मशाला डिपो के आरएम साहिल कपूर ने बताया कि जिला हमीरपुर के मंडप में धर्मशाला डिपो की बस खराब हुई थी। उन्होंने कहा कि बस में तीन दिन पहले खराबी आई थी, जल्द ही बस को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें