फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: थाणा दरोगन गांव में कमरे में फंदे से लटका मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव

Thu, 12 Nov 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत गांव थाणा दरोगन में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी थाणा दरोगन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पेंटर का काम करता था। उसकी पत्नी अंकिता मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ मायके स्पाहल गई हुई थी। घटना के समय घर में सुनील के पिता और उसका भतीजा मौजूद थे।
परिजनों ने पहले 108 एंबुलेंस को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एएसपी राजेश की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम मंडी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुनील के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि छोटा भाई दिहाड़ी मजदूरी करता है।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि सुनील ऐसा कदम उठा सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।
कोट
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें