फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में चार नवंबर को निकलेगी भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा

Sun, 01 Nov 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मट्टनसिद्ध में जिला भाजपा की बैठक के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने शनिवार को मट्टनसिद्ध में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक में चार नवंबर को हमीरपुर में होने वाली ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' पदयात्रा की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

यह पदयात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकाली जाएगी। बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
रणधीर शर्मा ने बताया कि पदयात्रा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सभी 17 विधानसभा सीटों से विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में रणधीर शर्मा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार मिल रही पराजय से कांग्रेस बौखलाई हुई है और इसी हताशा में उन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का भी विरोध कर रही है, जिनकी मांग वह पहले स्वयं करती रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों, मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज होने और संबंधित क्षेत्रों में नहीं रहने वाले लोगों के मतदान करने के आरोप लगाते रहे हैं। अब एसआईआर के विरोध की आड़ में कांग्रेस घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ईवीएम विरोध भी राजनीतिक सुविधा के अनुसार बदलता रहता है। रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' अभियान शुरू किया है।
इसके तहत प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर संगोष्ठियों और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से एसआईआर की आवश्यकता और महत्व की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में पांच नवंबर तक देशभर में 121 स्थानों पर पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है।
हिमाचल प्रदेश में भी चार स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 30 अक्तूबर को धर्मशाला में पदयात्रा आयोजित की जा चुकी है, जबकि एक नवंबर को शिमला और चार नवंबर को हमीरपुर में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें