फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अव्यवस्थाओं ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज, बाहर से खरीदनी पड़ रहीं कई दवाइयां

Sun, 01 Nov 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने पर रैंप के सहारे स्ट्रेचर पर मरीज को दूसरी मंजिल पर ले जाते पर
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। अस्पताल की लिफ्ट बार-बार खराब होने से मरीजों को रैंप और सीढ़ियों के सहारे ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में दवाइयों की कमी, टोकन डिस्प्ले बोर्ड की खराबी और आभा एप से पर्ची न बनने जैसी समस्याओं ने भी मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विडंबना यह है कि इनमें से कई समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं, लेकिन इनका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों, ऑपरेशन के बाद उपचाराधीन मरीजों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लिफ्ट बंद होने पर उन्हें रैंप या सीढ़ियों के सहारे ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन टोकन डिस्प्ले बोर्ड खराब होने के कारण मरीज इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अपनी बारी छूटने के डर से मरीजों को ओपीडी कक्ष के बाहर कतारों में खड़े रहना पड़ता है।
यदि टोकन डिस्प्ले बोर्ड सुचारू रूप से काम करें तो मरीज बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं।
कैल्शियम और शुगर की दवाइयां नहीं मिल रहीं
ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को कैल्शियम और शुगर की दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल में उपचार करवाने के बाद मरीजों को दवाइयां खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जरूरी दवाइयों की अनुपलब्धता से अस्पताल की आपूर्ति व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, पिछले तीन दिनों से आभा एप के माध्यम से मरीजों की पर्चियां नहीं बन पा रही हैं। इसके चलते पुराने मरीजों को पुरानी पर्ची के आधार पर नई पर्ची दी जा रही है, जबकि नए मरीजों की पर्चियां मोबाइल नंबर के आधार पर बनाई जा रही हैं।

-
मेरे पिता की टांग का ऑपरेशन हुआ है। उसे ऊपरी मंजिल तक ले जाना था। लिफ्ट खराब है। अब रैंप के सहारे इन्हें ले जा रहा हूं। -कुलवीर सिंह, निवासी भोरंज

शुगर की दवाइयां अस्पताल में नहीं मिल रही हैं। दो से तीन बार अस्पताल गया था। उम्मीद है कि अस्पताल प्रबंधन जल्द समस्या का समाधान करेगा। -सुरजीत, निवासी हमीरपुर
विज्ञापन


कोट
दवाइयों की सप्लाई के ऑर्डर कर दिए हैं। लिफ्ट की समस्या के समाधान के लिए संबंधित कंपनी को अवगत करवाया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत्त है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने पर रैंप के सहारे स्ट्रेचर पर मरीज को दूसरी मंजिल पर ले जाते पर

मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने पर रैंप के सहारे स्ट्रेचर पर मरीज को दूसरी मंजिल पर ले जाते पर

मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने पर रैंप के सहारे स्ट्रेचर पर मरीज को दूसरी मंजिल पर ले जाते पर

मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने पर रैंप के सहारे स्ट्रेचर पर मरीज को दूसरी मंजिल पर ले जाते पर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें