संवाद न्यूज एजेंसी डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत ककड़ियाणा गांव में बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। जीर्णोद्धार कार्य पर करीब एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। गाैर हो कि यह बावड़ी काफी पुरानी है और इसकी हालत खराब हो गई थी। अब बावड़ी का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि नाले का पानी बावड़ी के पानी को दूषित न करे। निर्माण कार्य में भूमिगत पाइपें डाली गई हैं, ताकि ओवरफ्लो पानी को नाले में डाला जा सके।
ग्राम सुधार सभा कमेटी ककड़ियाणा के प्रधान सुरजीत पाटिल ने कहा कि बावड़ी को बेहतर रूप दिया जा रहा है। गांववासियों के सहयोग से करीब एक लाख खर्च किए जा रहे हैं।
वहीं, वार्ड सदस्य संतोष कुमारी ने कहा कि सुधार सभा अध्यक्ष के अतिरिक्त शक्ति सिंह ठाकुर, चैन सिंह पटियाल, विक्की चंदेल, संजीव कुमार, रविंद्र पटियाल आदि ने बावड़ी के निर्माण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग किया है।