फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का मूल मंत्र मेहनत और कठिन परिश्रम : डॉ. राणा

Tue, 30 Jul 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गलोड़ कॉलेज में नए विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य और अन्य। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय गलोड़ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने सोमवार को गलोड़ कॉलेज के नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का महत्व तथा उसकी जीवन में उपयोगिता पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र मेहनत तथा कठिन परिश्रम है, इसी से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। शिक्षा ही वह आधार है, जो मनुष्य को पशुओं से अलग करती है। उसकी सोचने समझने की क्षमता को तो विकसित करती ही है।
अंत में प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने गलोड़ कॉलेज में कला स्नातक की अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र के पद भरने के लिए प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह का व्यवधान न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें