फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भद्रा-राहुकाल से मुक्त रहेगा राखी का शुभ समय

Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि होने के कारण 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना शास्त्र सम्मत माना गया है। सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक कुलदीप शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
इस बार पूर्णिमा 28 अगस्त को सूर्योदय काल में विद्यमान रहेगी, इसलिए इसी दिन पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में भद्रा और राहुकाल का प्रभाव नहीं रहेगा। त्योहारों की तिथि तय करते समय सूर्योदय काल में संबंधित तिथि की स्थिति और शास्त्रीय मान्यताओं का ध्यान रखना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें