फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में प्रशिक्षुओं में आपसी मतभेदों से माहौल तनावपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य को करना पड़ा पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में प्रशिक्षुओं के दो गुटों में लड़ाई-झगड़े और मारपीट से कई दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। नौबत यहां तक पहुंच गई कि आईटीआई के प्रधानाचार्य को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और थाना प्रभारी नादौन को सूचित करना पड़ा।
पुलिस थाना की टीम व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से दोनों गुटों के प्रशिक्षुओं को शांत करना पड़ा। संस्थान के बाहर आमतौर पर बाहरी लोगों को भी खुले तौर पर कई बार घूमते देखा गया है। मुख्य गेट के बाहर खुला और झाड़ीनुमा क्षेत्र खाली पड़ा हुआ है। इस कारण यहां पर बाहर से युवक कई बार पहुंचते हैं। गत दिवस संस्थान के प्रशिक्षुओं में आपसी मतभेदों के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए थे और अपने-अपने संरक्षण के लिए दोनों ही गुटों ने अपने बाहरी साथियों को संस्थान में बुला लिया था। इस वजह से माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि पिछले काफी दिनों से आईटीआई के बाहर बाहरी युवकों की आवाजाही लगी हुई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आसपास बिना वजह घूमने के लिए इन्हें रोका गया। स्थानीय पंचायत को भी इसकी सूचना कई बार दी गई। अब दोबारा ऐसी नौबत आई तो इसमें सम्मिलित छात्रों के विरुद्ध नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें