दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्र?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मंगलवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। समारोह में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों के उत्साह और उत्तम प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, जय हो, पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भंगड़ा और झांसी की रानी के जीवन चरित्र पर एकांकी प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों का अपना समारोह होता है। इसमें विद्यार्थियों को एक मंच पर आने का मौका मिलता है तथा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। विद्यार्थी वर्षभर इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।