फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला करने का आरोपी रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत जाहू कस्बे में दुकान पर मोमो खा रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोपी को कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने शुक्रवार रात को ही युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को समकरी गांव का एक युवक अपनी बहन के साथ जाहू में मोमो खाने बैठा था। इस दौरान दुकान पर कार्यरत कर्मचारी ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि गलत ऑर्डर को लौटाने पर कर्मचारी युवक ने गुस्से में आकर युवक पर हमला कर दिया। घायल को भोरंज सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल किया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने दीपक पुत्र राकेश कुमार गांव समकरी डाकघर मुंडखर तहसील भोरंज की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बारे में एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी युवक का मेडिकल करवाया गया है। जिसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक अन्य मामले में कंडयोह गांव के एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट में घायल पीजीआई में दाखिल है। घायल की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अवाहदेवी पुलिस ने घायल के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। घायल विनोद कुमार पीजीआई में गंभीर हालत में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें